बीएमडब्ल्यू के वाहन भी अप्रैल से तीन फीसदी तक होंगे महंगे

News Saga Desk

नई दिल्ली। रेनॉल्ट इंडिया के बाद बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने भी अप्रैल से बीएमडब्ल्यू और मिनी कारों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इस साल दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। नई कीमतें एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि वह अपनी बीएमडब्ल्यू और मिनी कार की कीमतों में 3 फीसदी तक की वृद्धि करेगी, जो एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी। कीमत में बढ़ोतरी का असर बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस और बीएमडब्ल्यू X1, X3 और X5 सहित कई X मॉडल जैसी लग्जरी पेशकशों पर भी पड़ेगा।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, होंडा कार्स और रेनॉल्ट इंडिया सहित विभिन्न कार निर्माताओं ने भी बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अप्रैल महीने से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले आज दिन में वाहन निर्माता रेनो इंडिया ने अप्रैल से अपने सभी मॉडल के दाम में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया था।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More