10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव से पलामू पुलिस की पूछताछ, एक SLR और 200 गोलियां बरामद

NEWS SAGA DESK

पलामू पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव उर्फ संजय गोदराम को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसकी निशानदेही पर एक एसएलआर राइफल और 200 गोलियां बरामद की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।

झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय तक आतंक का पर्याय रहे 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली और जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम से पलामू पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को दो दिनों की रिमांड पर लिया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और भारी मात्रा में गोला-बारूद की बरामदगी के लिए विशेष सर्च अभियान चला रही है। अब तक की कार्रवाई में पुलिस को एक एसएलआर राइफल और करीब 200 जिंदा गोलियां बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है।

हथियारों के ठिकानों की जानकारी रखता था संजय पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संजय यादव नक्सली दस्ते में मुख्य रूप से एसएलआर राइफल लेकर चलता था और संगठन के भीतर हथियारों के गुप्त ठिकानों की पूरी जानकारी रखता था। पुलिस को उम्मीद है कि दो दिवसीय रिमांड के दौरान उससे हुई पूछताछ के आधार पर नक्सल संगठन के कई अन्य अहम राज और हथियारों के जखीरे का खुलासा हो सकता है। पलामू के पुलिस अधीक्षक (SP) कपिल चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी संजय गोदराम को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है और इसके आधार पर आगे की कानूनी और रणनीतिक कार्रवाई की जा रही है।

2011 से सक्रिय था नक्सली संगठन में मूल रूप से पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवगन गांव का रहने वाला संजय यादव वर्ष 2011 से सक्रिय रूप से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। उसके ऊपर झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में 63 से अधिक बड़े नक्सली हमलों को अंजाम देने का गंभीर आरोप है। उसकी आपराधिक गतिविधियों और आतंक को देखते हुए झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये और बिहार सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को नक्सलवाद के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है।

Read More News

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More