दिल्ली के बाद अब कोच्चि में CJP का प्रदर्शन, SIR के खिलाफ 7 नवंबर को जुटेंगे नेता

देशभर में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर जारी विरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के नेता केरल के कोच्चि में जुटने वाले हैं

NEWS SAGA DESK

देशभर में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर जारी विरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के नेता केरल के कोच्चि में जुटने वाले हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 7 नवंबर को विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी है। इस कार्यक्रम को ‘कोच्चि में जंतर-मंतर’ नाम दिया गया है।

अभिजीत दीपके के मुताबिक, यह प्रदर्शन 7 नवंबर को शाम 4 बजे कोच्चि के राजेंद्र मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए चुनाव आयोग से SIR की प्रक्रिया को तुरंत रोकने और पूरी तरह रद्द करने की मांग उठाई जाएगी। इस कार्यक्रम में अभिजीत दीपके के अलावा पार्टी के दक्षिण क्षेत्र प्रमुख विजय मल्लांगी और राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज भी शामिल होंगे।

दिल्ली में भी कर चुकी है प्रदर्शन

दरअसल, SIR के विरोध में CJP इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंची थी। पिछले महीने पार्टी के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया था। इस दौरान अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई नेता मौजूद थे। हालांकि, बिना अनुमति प्रदर्शन करने की कोशिश के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर भी विवाद हुआ। CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया गया था। करीब एक सप्ताह बाद दोनों को रिहाई मिली। वहीं, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा कार्यक्रम की घोषणा करने वाले अभिजीत दीपके को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत मिली।

INDIA गठबंधन की रैली को दिया था समर्थन

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की रैली को CJP ने समर्थन दिया था, हालांकि पार्टी इसमें शामिल नहीं हुई थी। अब दिल्ली के बाद केरल में आंदोलन की तैयारी है। ऐसे में 7 नवंबर को कोच्चि में होने वाला प्रदर्शन SIR विरोध को लेकर CJP की अगली राजनीतिक गतिविधि होगी।

Read More News

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More