अगले 2 दिन में 40 डिग्री तक जाएगा रांची का पारा

News Saga Desk

रांची। झारखंड में आसमान से आग तो नहीं बरस रहा पर बीते 3 दिन में भीषण गर्मी लगने के संकेत जरूर दे दिए हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि पूरे प्रदेश में जहां पिछले तीन दिन में औसतन 5 डिग्री तक तापमान चढ़ा है। वहीं केवल राजधानी रांची का पारा 3 दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम में परिवर्तन के आंकड़ा बता रहा है कि रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जो बुधवार को 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

7 दिन तक मौसम में नहीं कोई बदलाव

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास जाएगा। वहीं राज्य का पारा 40 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री या इससे नीचे रहेगा। बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक गर्मी बहरागोड़ा में रही। वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस आसपास रहा है।

35 डिग्री के पार चला गया है अधिकतम तापमान

अभी राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। देवघर, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, लातेहार, हजारीबाग और सिमडेगा ऐसे जिले हैं, जहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब है। सबसे अधिक तापमान वाले जिलों में कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं। यहां का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री है।


Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More