सेहरी करने उठी पत्नी ने पति को फंदे से लटकता पाया, परिवार में मचा कोहराम

News Saga Desk

रांची। रांची शहर के हिंदपीढ़ी मुहल्ले के मुजम्मिल गली में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। शख्स की पहचान मोहम्मद कैसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह उन्होंने फांसी लगाई है। परिजनों के अनुसार, वे गंभीर बीमारी से परेशान थे। शुक्रवार की सुबह में जब पत्नी सेहरी करने उठी तो पति को फंदे से लटकता हुआ देखा। इसके बाद उसकी चीख सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग जुटे। युवक को फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों के जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल है। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More