रांची में मॉक ड्रिल के दौरान टीयर गैस से बिगड़ी 2 छात्राओं की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती

News Saga Desk

रांची। रांची के पुलिस लाइन में ईद और रामनवमी की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से मॉक ड्रिल किया जा रहा था। इस दौरान टीयर गैस छोड़े गये थे। जहां यह मॉक ड्रिल किया जा रहा था वहां स्कूल है। मॉक ड्रिल स्कूल टाइम में किया जा रहा था इसलिए टीयर गैस से दो स्कूली बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों बच्चियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूली बच्चियों से रांची के विधायक सीपी सिंह मिलने गये हैं। 


Read More News

Read More