रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 20 थानाक्षेत्रों में ड्रोन से होगी निगरानी

News Saga Desk

रांची। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 12 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शहर के 20 थाना क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। संबंधित थाना के थानेदारों को ड्रोन से मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। डोरंडा, मेन रोड, कांके, नगड़ी, रातू, पिठौरिया, बुढ़मू, मांडर और बरियातू सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने 25 से ज्यादा प्वाइंट चिह्नित किए हैं, जहां तैनात जवानों को 24 घंटे चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More