10 अगस्त को विधानसभा घेराव में छात्रों के साथ पूरी ताकत से उतरेगा भाजयुमो: शशांक राज

NEWS SAGA DESK

जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना, शशांक राज ने की सीबीआई जांच की मांग

शशांक राज ने की सीबीआई जांच की मांग

झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने राज्य सरकार पर झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित होटल गंगा रेजीडेंसी में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में शशांक राज ने कहा कि झारखंड के युवाओं के अधिकार और रोजगार के अवसरों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं का अधिकार है, किसी सरकार की कृपा नहीं।

10 अगस्त को विधानसभा घेराव में छात्रों के साथ खड़ा होगा भाजयुमो

शशांक राज ने कहा कि पिछले करीब 15 दिनों से छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद धरने पर बैठे हैं। उनके मुताबिक, छात्रों की मांगों और आंदोलन पर सरकार की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

इसे भी देखें:-JPSC-JSSC पर छात्रों का बड़ा ऐलान! 10 अगस्त को रांची में महाजुटान | छात्र आंदोलन का 15वां दिन

उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त को छात्रों द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव में भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ छात्रों के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो छात्रों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देगा और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।

JPSC मामले में CID जांच को बताया ‘आई-वॉश’

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने जेपीएससी मामले में सीआईडी जांच और चेयरमैन के इस्तीफे को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे महज ‘आई-वॉश’ और राजनीतिक स्टंट करार देते हुए कहा कि झारखंड के युवा अब इस तरह के आश्वासनों से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं।

शशांक राज ने कहा कि युवाओं को पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच चाहिए, ताकि वास्तविकता सामने आ सके और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

नियुक्ति प्रक्रिया में कथित पैसे के लेन-देन की जांच की मांग

प्रेसवार्ता में शशांक राज ने अभय तिवारी की ओर से कथित रूप से पैसे के बंदरबांट की बात स्वीकार किए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में नीचे से ऊपर तक पैसे के लेन-देन या बंदरबांट की पुष्टि होती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

उन्होंने मांग की कि नियुक्ति प्रक्रियाओं से जुड़े सभी आरोपों की गहन जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। उनके अनुसार, दोषी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, जांच के बाद उसके खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

शशांक राज ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति में लगे तमाम आरोपों की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सीबीआई एक स्वतंत्र केंद्रीय जांच एजेंसी है और उसके माध्यम से निष्पक्ष जांच होने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।

उन्होंने राज्य सरकार से राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर युवाओं के हित में निर्णय लेने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार को झारखंड के छात्रों के भविष्य और उनके सपनों के साथ खिलवाड़ बंद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंडी युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More