भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार, 26 अप्रैल से खेले जाएँगे पांच मुकाबले

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम 26 अप्रैल से शुरू होने जा रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरे के दौरान भारत पांच मैच खेलेगा, जिनमें दो मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होंगे, जबकि तीन मैच वर्ल्ड नंबर-5 ऑस्ट्रेलिया सीनियर टीम से होंगे। दौरे की शुरुआत 26 और 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बैक-टू-बैक मैचों से होगी। इसके बाद भारतीय टीम 1, 3 और 4 मई को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ उतरेगी। ये सभी मुकाबले पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय महिला टीम फिलहाल 9वें स्थान पर है और हाल ही में भुवनेश्वर में वर्ल्ड नंबर-1 नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-2 ड्रॉ और शूटआउट में जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बुलंद है। यह प्रदर्शन एफआईएच प्रो लीग के होम लेग का शानदार अंत रहा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीते मुकाबलों में भारत का मनोबल बढ़ा

पिछली बार जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें आमने-सामने आई थीं, तब भारत ने प्रो लीग 2023-24 में 1-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं, टोक्यो ओलंपिक्स 2021 में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था, लेकिन शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया विजेता रहा था।

इतिहास की बात करें तो 2013 के बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच 16 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 10 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है, जबकि भारत ने 3 मैच जीते हैं और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने इस दौरे को टीम की तैयारियों के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा, “यह दौरा यूरोप में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के अगले चरण की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमारे खिलाड़ियों की परीक्षा लेगा और यह जानने का मौका देगा कि हम कहां खड़े हैं।”

उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में हमने दिखाया है कि हम ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ बराबरी की टक्कर दे सकते हैं। टीम इस समय बेंगलुरु में चल रहे कैंप में कड़ी मेहनत कर रही है और रणनीति को धार देने पर फोकस है।” भारतीय महिला हॉकी टीम अब इस दौरे के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है, ताकि जून में शुरू हो रहे एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में दमदार प्रदर्शन कर सके।


उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

March 28, 2026

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More