बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025: क्वार्टर फाइनल में ध्रुव-तनिशा की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

News Saga Desk

नई दिल्ली। बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 में भारत की आखिरी उम्मीद भी शुक्रवार को खत्म हो गई, जब मिश्रित युगल वर्ग में ध्रुव कपिला और तनिशा क्रास्टो की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हार गई। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का अंत हो गया। विश्व नंबर 18 रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी को हांगकांग, चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी तांग चुन मैन और त्से यिंग सूएट के हाथों 41 मिनट में 20-22, 13-21 से हार झेलनी पड़ी। पहले गेम में ध्रुव-तनिशा की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए 8-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, इसके बाद हांगकांग की जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 10-10 से बराबर कर लिया। गेम के अंत तक दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन 19-19 के स्कोर के बाद तांग और त्से ने दूसरा गेम पॉइंट भुनाते हुए पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम की शुरुआत में भारतीय जोड़ी मुकाबले में बनी रही और स्कोर 9-9 तक बराबर रहा। लेकिन इसके बाद हांगकांग की जोड़ी ने लगातार आठ अंक हासिल करते हुए बढ़त बना ली, जिसे ध्रुव और तनिशा पाट नहीं पाए। अंततः उन्हें सीधी गेमों में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 में भारत का सफर समाप्त हो गया।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More