मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तपोवन मंदिर के भूमि पूजन में हुए शामिल, विधि-विधान से की पूजा 

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।

बता दें कि यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर की तरह तैयार किया जाएगा और इसमें अयोध्या से लाए गए विशेष पत्थरों का उपयोग किया जाएगा। इस मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध वास्तुकार आशीष सोमपुरा ने तैयार किया है, जो अयोध्या के श्रीराम मंदिर का भी नक्शा बना चुके हैं। मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा और इसमें भगवान श्रीराम के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। भक्तों के लिए मंदिर एक आध्यात्मिक और दर्शनीय स्थल बनकर उभरेगा। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More