रांची के ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकान मालिक घायल; लाखों के जेवरात लूटकर फरार हुए अपराधी

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप पर 4 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने न केवल लाखों रुपये के सोने के गहने लूटे, बल्कि विरोध करने पर दुकान के मालिक को भी घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

हथियार की बट से किया हमला, दुकान में की गई फायरिंग

ब्लॉक चौक स्थित जय हिंद ज्वेलर्स में जैसे ही 4 अपराधी पहुंचे, उन्होंने हथियार दिखाकर दुकान के मालिक सुधीर कुमार सोनी को धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने सुधीर को हथियार की बट से मारा, जिससे वे घायल हो गए। इसी बीच अपराधियों ने दुकान में फायरिंग भी की और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, नाकेबंदी कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रांची ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More