पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर भाजपा ने पहाड़ी मंदिर में की विशेष पूजा

News Saga Desk

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा की ओर से रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी मुन्ना भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करायी और रघुवर दास के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल ने पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर छोटे बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच फल, मिठाई और बिस्कुट वितरित किये।

इसके अलावा, उन्होंने बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, फल और बिस्कुट भी बांटे। साथ ही, जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। इस कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम जायसवाल, रिंकू साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, उदय चौधरी, अविनाश राय, प्रिंस कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More