रांची में शहीद लांस नायक राजकुमार महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पत्नी ने थाने में की शिकायत

News Saga Desk

रांची। रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के मिलन चौक पर स्थापित शहीद लांस नायक राजकुमार महतो की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह घटना 8 मई की रात की बताई जा रही है। वर्षों से यह प्रतिमा गांव मासु और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक रही है, जिसे शहीद की स्मृति में स्थापित किया गया था।

घटना के बाद शहीद की पत्नी जया प्रभा महतो ने अनगड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस कृत्य को शहीदों के सम्मान और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की साजिश बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, यह एक जानबूझकर किया गया कृत्य है, जिससे समाज में तनाव और असंतोष फैलाने की कोशिश की गई है।

लांस नायक राजकुमार महतो, भारतीय सेना की 12 JAT यूनिट में सेवारत थे और उन्होंने 4 जून 2004 को ऑपरेशन रक्षक के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की खबर के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की पुष्टि की है।
 


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More