शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 522 अंक लुढ़का

News Saga Desk

नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी पर ब्रेक लगा नजर आया। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 521.97 अंक यानी 0.63 फीसदी लुढ़ककर 81,907.93 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 126.65 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 24,798.05 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर करीब 2.5 फीसदी नीचे हैं। सनफार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर में मामूली तेजी है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 शेयर में गिरावट है। एनएसई के आईटी इंडेक्स में 1.50 फीसदी की गिरावट है, जबकि ऑटो, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स करीब आधा फीसदी नीचे हैं।

स्‍टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने और सॉवरेन क्रेडिट अपग्रेड होने की वजह से सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, आज निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंट्राडे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। उल्‍लेखनीय है कि हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 2975 अंक यानी 3.74 फीसदी चढ़कर 82,430 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 917 अंक यानी 3.82 फीसदी की तेजी के साथ 24,925 के स्तर पर बंद हुआ था।


बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

रांची में महिला के साथ सार्वजनिक अपमान, चप्पल की माला और कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया, आरोपी गिरफ्तार

रांची के सदर थाना इलाके में 29 मार्च को एक महिला के साथ बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई।...

Read More