मंत्री योगेन्द्र प्रसाद का हाल जानने उनके आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुबह बिगड़ गयी थी तबीयत 

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मुलाकात की। मुख्यमंत्री उनके के स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने मंज्ञी योगेन्द्र प्रसाद से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि झारखंड के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनके सीने में दर्द हो रहा था। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद को लेकर पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे, जिसके बाद चेकअप के बाद उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More