फोर्ब्स मैग्जीन की सूची में शामिल होने पर साक्षी को दी बधाई

News Saga Desk

रांची। रांची की साक्षी जैन को प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की 30 अंडर- 30 एशिया सूची में शामिल किए जाने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी और सदस्यों ने बधाई दी है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने साक्षी जैन को बधाई देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग कैटिगरी-2025 में साक्षी का चयन होना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि साक्षी ने पूरे विश्व में परचम लहराते हुए पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। इस कैटेगरी में 30 नामों मे से दो भारतीय शामिल हैं, जिसमें एक नाम साक्षी जैन का है।

CAऔर कंटेंट क्रिएटर हैं साक्षी

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन और संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बधाई देते हुए कहा है कि साक्षी जैन का फोर्ब्स थर्टी अंडर- 30 एशिया में चयन होना पूरे देश में मारवाड़ी समाज की मान बढ़ा है‌। साक्षी जैन के पिता रांची अपर बाजार निवासी व्यवसायी पंकज जैन और माता अंचला जैन गृहणी हैं।

वहीं साक्षी के दादा सुरेश कुमार जैन सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। साक्षी जैन ने स्कूली शिक्षा रांची के विशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल से की फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएट की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा पास की। साक्षी जैन को मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सहित कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। इस बार विश्व के 30 चुनिंदा युवाओं में चयनित होना बेहद गर्व की बात है।


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More