डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में राज्य सरकार ने केंद्र को दुबारा भेजा जवाब

News Saga Desk

रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में राज्य सरकार ने केंद्र को दुबारा जवाब भेजा है। उसमें राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद भी डीजीपी बनाए रखने पर केंद्र सरकार द्वारा की गयी आपत्ति का जवाब दिया है। राज्य सरकार ने विभिन्न नियमों और अन्य राज्यों की नीतियों को कोट करते हुए अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को जायज ठहराया है। यहां मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को पत्र लिख कर अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल को रिटायर करने का आदेश दिया था। उसके बाद भी राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को रिटायर करने के बदले डीजीपी पद पर उनकी नियुक्ति को जायज ठहराते हुए जवाब भेज दिया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फिर से मुख्य सचिव को पत्र लिख कर अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाए रखने पर आपत्ति जतायी थी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को ही राज्य सरकार को लिखे पत्र के साथ महालेखाकार कार्यालय को भी अनुराग गुप्ता के रिटायरमेंट की जानकारी दी थी। राज्य सरकार द्वारा दुबारा जवाब दिए जाने के बाद अब केंद्र सरकार के अगले कदम की प्रतीक्षा की जा रही है। इस पर पूरे प्रशासनिक महकमे और आम जनता की भी नजर है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More