हिसार में पकड़ी गई पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला यूट्यूबर

News Saga Desk

हरियाणा। हरियाणा की हिसार पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। उसका ज्योति मल्होत्रा नाम है और उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। ज्योति शहर के घोड़ा फार्म रोड की रहने वाली है और ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है।

ज्योति ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वो “ट्रैवल विद-जो” के नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है। वह साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिये वीजा लगवाने के सम्बन्ध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी, जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। उसने अहसान का मोबाइल नम्बर ले लिया था। फिर वो उससे बातें करने लगी थी। इसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की, जहां वो अहसान-उर-रहीम के कहने पर अली अहवान से मिली थी। पाकिस्तान में अली अहवान ने उसकी पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मुलाकात करवाई थी और फिर वो शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी। उसने शाकिर का नम्बर ले लिया था और जट रंधावा के नाम से सेव कर लिया था ताकि किसी को उस पर शक ना हो। इसके बाद वो भारत आ गई थी। फिर वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए सभी से संपर्क में थी और देश विरोधी सूचनाएं भेज रही थी। पुलिस मामले में गहन छानबीन कर रही है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More