मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। दोनों रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री और विधायक ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन का जीवन संघर्ष और समाज सेवा को समर्पित था। झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More