रांची के बिरसा जैविक उद्यान की शेरनी प्रियंका की मौत, पोस्टमार्टम में ये वजह आई सामने 

News Saga Desk

ओरमांझी।  राजधानी के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान की शेरनी प्रियंका का बुधवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश साहु के पास ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। 

पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा

 गुरुवार को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. एम.के. गुप्ता की अगुवाई में शेरनी का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि प्रियंका की मौत बच्चेदानी में संक्रमण के कारण हुई है। शेरनी के विभिन्न अंगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि संक्रमण की प्रकृति का पता लगाया जा सके। डॉ. गुप्ता के मुताबिक प्रियंका एक हाइब्रिड नस्ल की शेरनी थी। इस नस्ल की विशेषता होती है कि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और इन्हें संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। साथ ही इनकी औसत आयु 15 से 16 वर्ष ही होती है। शेरनी प्रियंका की उम्र 15 साल बताई जा रही है। उसे साल 2014 में कर्नाटक के बन्नरघटा चिड़ियाघर से रांची लाया गया था। पोस्टमॉर्टम के समय जैविक उद्यान के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More