जब आसमान में 220 जिंदगियां संकट में फंसी… DGCA ने बताया कैसे कराई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। विमान को भयंकर तूफान और ओलावृष्टि के कारण उड़ान भरने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद पायलट ने लाहौर ATC से और इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इजाजत नहीं दी गई। 

इस वजह से विमान की श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को 8,500 फीट प्रति मिनट की स्पीड से नीचे उतरना पड़ा।  DGCA ने इसकी जानकारी दी है।

 पायलट ने लाहौर एअर फिक कंट्रोल से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इसके लिए इनकार कर दिया गया।

DGCA ने बताया क्या हुआ?

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो विमान 6E-2142 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह संसद सदस्यों सहित 220 से अधिक यात्रियों को लेकर 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तब यह भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब पठानकोट के पास खराब मौसम के कारण फंस गई।डीजीसीए ने बताया, खराब मौसम के कारण पायलट ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश का अनुरोध किया था, उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया। 

कम हुई विमान की स्पीड

इसके बाद पायलट ने श्रीनगर ATC को अलर्ट भेजा। तुरंत सभी रडार एक्टिव मोड में आए और इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई।डीजीसीए के आकलन से पुष्टि होती है कि विमान को एंगल ऑफ अटैक (एओए) दोष का सामना करना पड़ा जबकि कानून सुरक्षा खो गई थी। फ्लाइट की उतरने की दर 8500 एफपीएम (फुट प्रति मिनट) तक पहुंच गई और क्रू ने ओलावृष्टि से बाहर आने तक विमान को मैन्युअल में उड़ाया।’


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More