‘टीम इंडिया की तरह मिलकर करना होगा काम’, नीति आयोग की बैठक में PM Modi का राज्यों को संदेश; रखा 2047 का लक्ष्य

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

‘विकास की गति को बढ़ाना होगा’

उन्होंने कहा कि विकास की गति को बढ़ाने की जरूरत है। नीति आयोग की ओर से एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा हमें विकास की गति को बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा, अगर केंद्र और सभी राज्य एक साथ आएं और टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। बता दें, गवर्निंग काउंसिल की बैठक का विषय ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य @2047’ है।

गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, विकसित भात हर भारतीय का लक्ष्य है। जब हर राज्य विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। यह 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षा है। बता दें, नीति आयोग की सर्वोच्च संस्था परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More