मुंबई में भी ‘Before Time’ पहुंचा मानसून, 75 साल पहले इतने जल्दी दी थी दस्तक; किस इलाके में कितनी हुई बारिश?

 News Saga Desk

मुंबई। केरल के बाद मानसून मुंबई में भी पहुंच चुका है। महाराष्ट्र में मानसून ने रविवार को ही दस्तक दे दी थी। कल तक उम्मीद की जा रही थी कि मुंबई में मानसून के पहुंचने में तीन दिन तक वक्त लग सकता है लेकिन तय वक्त से पहले ही शहर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि देश की वित्तीय राजधानी में 75 वर्षों में अब तक सबसे जल्दी मानसून पहुंचा है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को मुंबई में दस्तक दी। पिछले 75 वर्षों में यह सबसे जल्दी पहुंचा है।”

सामान्यत: कब आता है मानसून?

केरल में मानसून ने 8 दिन पहले एंट्री की है, जबकि वहां पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून होती है। वहीं मुंबई में आमतौर पर 11 जून को मानसून की एंट्री होती है। नायर ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1956 में 29 मई को मुंबई पहुंचा था। यह 1962 और 1971 में भी इसी तिथि को पहुंचा था।

पुणे में भी मानसून की दस्तक

आईएमडी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच कोलाबा में 105.2 मिलीमीटर बारिश हुई, सांताक्रूज (55 मिमी), बांद्रा (68.5 मिमी), जुहू एयरपोर्ट (63.5 मिमी), चेंबूर (38.5 मिमी), विक्रोली (37.5 मिमी), महालक्ष्मी (33.5 मिमी) और सायन (53.5 मिमी)। आईएमडी ने बताया कि दिन में पुणे में भी मॉनसून पहुंचा।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More