यूक्रेन ने रूस की सिलिकॉन वैली को ड्रोन से बनाया निशाना, मॉस्को में रोके गए विमान

News Saga Desk

मॉस्को। यूक्रेन ने रूस में सिलिकॉनी वैली के नाम से मशहूर जेलेनोग्राद शहर और राजधानी मॉस्को के उत्तर में ताबड़तोड़ ड्रोन हमले कर नींद उड़ा दी। यूक्रेन ने सारी रात रूस में ड्रोन से महत्वपूर्ण स्थलों को निशाना बनाने की कोशिश की। रूस के अधिकारियों का दावा है कि इनमें ज्यादातर ड्रोन को मार गिराया गया।

द मास्को टाइम्स अखबार के अनुसार यूक्रेन ने जेलेनोग्राद शहर को निशाना बनाने के साथ मॉस्को के उत्तर में एक मशीन-निर्माण संयंत्र पर बड़ा ड्रोन हमला किया। इस दौरान रूस के नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने मॉस्को के डोमोडेडोवो, वनुकोवो और जुकोवस्की हवाई अड्डों से आने-जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने 12 क्षेत्रों और मॉस्को में रात भर में लगभग 300 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने रात में राजधानी की ओर बढ़ते हुए कम से कम 33 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्र में कम से कम 42 ड्रोन को मार गिराया गया। इस दौरान तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। यूक्रेन के सेंटर फॉर काउंटरिंग डिसइन्फॉर्मेशन के प्रमुख एंड्री कोवलेंको ने दावा किया कि हमलों के लक्ष्यों में डबना मशीन-बिल्डिंग प्लांट और जेलेनोग्राद में इलमा टेक्नोपार्क शामिल थे।

रूसी अधिकारियों ने कहा कि जेलेनोग्राड में दुश्मन के ड्रोन को खदेड़ दिया गया। इस बीच, यूक्रेन में रात भर हुए रूसी हमलों में कम से कम 15 लोग घायल हो गए। सनद रहे दोनों देश पिछले दो हफ्तों से एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इस बीच रूस ने कीव पर शांति वार्ता को पटरी से उतारने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस ने बीती रात से आज सुबह तक यूक्रेन के 296 ड्रोन मार गिराए। इन ड्रोन को मास्को, ब्रांस्क, बेलगोरोड, व्लादिमीर, वोरोनिश, इवानोवो, कलुगा, कुर्स्क, ओर्योल, रियाजान, स्मोलेंस्क, तेवर और तुला क्षेत्रों में नष्ट किया गया।


Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

Read More