शराब घाटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका संदेहास्पद, ACB समन कर निष्पक्ष जांच करे- बाबूलाल मरांडी 

News Saga Desk

रांची। शराब घोटाला मालमे में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शराब घोटाले में शामिल होने का संदेह जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि झारखंड का शराब घोटाला दिल्ली शराब घोटाले से भी कहीं बड़ा है। अब ACB ने भी इस बात की पुष्टि की है कि झारखंड में 100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है। इतना बड़ा घोटाला सिर्फ विभागीय अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी तक सीमित नहीं हो सकता। इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

छत्तीसगढ़ की जिन कंपनियों को शराब कारोबार का जिम्मा सौंपा गया, उनसे हेमंत जी को किन माध्यमों से आर्थिक लाभ पहुंचाया गया है, इसकी भी जांच की जाए। ACB मुख्यमंत्री को समन कर उनका पक्ष अवश्य जानें और 100 करोड़ के शराब घोटाले में बगैर किसी राजनीतिक दबाव के हेमंत जी के भूमिका की निष्पक्ष जांच करें।” 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More