बीजेपी पर फिर बरसे RJD नेता कैलाश यादव, कहा- मुस्लिम, ईसाई और ओबीसी विरोधी है पार्टी 

News Saga Desk

रांची। झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा है कि बीजेपी की राजनीति सदैव मुस्लिम, ईसाई, आदिवासी और ओबीसी विरोधी रही है। राज्य में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन, निशिकांत दुबे जैसे सरीखे नेता जनविरोधी बयानबाजी करते रहे हैं। पेसा, कानून, सरना धर्म कोड, जाति जनगणना आरक्षण सीमा बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता नहीं दिखाई सिर्फ शिष्टाचार राजनीति कर कटाक्ष करने का काम किया। यादव ने राज्य में हेमंत सोरेन सरकार को आग्रहपूर्वक यह सुझाव दिया है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव जल्द कराने चाहिए। क्योंकि नगर निकाय चुनाव में देरी होने से विकास की गति धीमी हो सकती है। अगर जल्द चुनाव हो गए तो निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ क्षेत्रवार अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More