अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

News Saga Desk

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है, जिससे 3 साल बाद फिर चिंता बढ़ी है। महिला को 23 मई को मणिनगर स्थित एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महिला को पहले से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भाविन सोलंकी ने बताया कि दाणीलीमड़ा की निवासी महिला को दो दिन पहले हाइपरटेंशन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला को कोरोना से संक्रमित पाया गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत से सम्बंधित जुड़ी अन्य जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। शहर में कोरोना संक्रमण के कारण पहली मौत दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मौत लगभग तीन वर्षों के बाद कोरोना संक्रमण से हुई है। पिछले 24 घंटे में शहर में कोरोना के 55 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल अहमदाबाद में 163 मरीज कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। कोरोना के लिए एसवीपी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड फिर से शुरू किया गया है। पूरे राज्य में कोरोना के 320 सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं। सूरत में पिछले 15 दिनों में कुल 22 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। सिटी लाइट इलाके में 2 युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सगरामपुरा के 84 वर्षीय वृद्ध और पालनपुर के 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डॉ. सुधीर पंड्या ने बताया कि कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं, जिससे डर लगना स्वाभाविक है, लेकिन अब कम दवाइयों या घरेलू उपचार से भी मरीज ठीक हो रहे हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना ने हमें जागरूक किया है कि यदि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो, तो संक्रमण का असर कम होगा या फिर हम जल्दी रिकवर हो सकेंगे, फिर भी सावधानी जरूरी है। डॉ. पंड्या ने सुझाव दिया कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथों की नियमित सफाई करना जरूरी है। अगर कोरोना के लक्षण नजर आयें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और घर में आराम करना चाहिए।”


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More