धनबाद : झरिया के एक घर में बम विस्फोट, लड़की घायल

News Saga Desk

धनबाद।  धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र के जोड़ापोखर थाना अंतर्गत भागा बाजार में संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात एक घर पर बम फेंककर हमला किया गया, जिससे घर में आग लग गई और एक किशोरी घायल हो गई। धमाके से घर की दीवारों में दरारें आ गईं और घर का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के बीच बीते दो वर्षों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पीड़िता के भतीजे इरफान कुरैशी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर पर बम से हमला कर दिया। घटना के बाद इरफान छत के रास्ते फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। 

पीड़िता की परिजन आस्मीन ने बताया कि आरोपी इरफान पूर्व में भी परिवार के सदस्यों, खासकर अपने पिता के साथ मारपीट करता रहा है। यहां तक कि दो साल पहले उसने बम से हमला करने की धमकी दी थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह सच में ऐसा कदम उठा लेगा। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। थाना के एएसआई ने पुष्टि की है कि घर में बम विस्फोट हुआ है, जिससे आग लगी। घटनास्थल से जले हुए कपड़े और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घायल किशोरी का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और आरोपियों की तलाश जारी है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More