पुलिस ने सारंडा के घने जंगलों से लूटे गये 2.5 टन विस्फोटक बरामद किया 

News Saga Desk

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)। जिले के अति नक्सल प्रभावित सारंडा के घने जंगलों से ओडिशा और झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड और ओडिशा पुलिस एवं केंद्रीय बालों के द्वारा कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया गया है। दरअसल, पिछले दिनों 27 मई को नक्सलियों के द्वारा ओडिशा के राउरकेला स्थित बांको खदान से ट्रक में लदे भारी मात्रा में विस्फोटक लूट लिया गया था, जिसे सारंडा के घने जंगलों की ओर नक्सली ले भागे थे और उसे जंगल में छुपा दिया था। इधर, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। बता दें कि सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर लगभग 2.50 टन विस्फोटक जब्त किया है। ओडिशा और झारखंड पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगातार अभियान चलाये जाने के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता हाथ लगी है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More