राहुल गांधी आज भोपाल में, कांग्रेस के नव सृजन अभियान का करेंगे शुभारंभ

News Saga Desk

भोपाल। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। वे यहां मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन नव सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि राहुल गांधी आज भोपाल में पार्टी के नव सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दो बार में कुल 61 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। राहुल गांधी भोपाल में पीएसी की बैठक, विधायकों, सांसदों की मीटिंग, ऑब्जर्वर्स की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पीसीसी डेलीगेट्स, एआईसीसी डेलीगेट्स की बैठक लेंगे। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी नेता, कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More