News Saga Desk
रांची। झारखंड के प्रमुख आदिवासी संगठनों ने राज्यभर में मंगलवार को संपूर्ण बंद का ऐलान किया है। यह बंद आदिवासी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, जमीन विवाद और विकास योजनाओं से जुड़ी आपत्तियों के खिलाफ किया जा रहा है। संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप विवाद, लुगु बुरु, पारसनाथ पहाड़, दिउरी दिरी तमाड़ और बेड़ो महदानी सरना स्थल जैसे मुद्दों को उठाते हुए विरोध की रणनीति बनाई है।
संगठनों ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान सिर्फ़ आपातकालीन मेडिकल सेवाएं ही चालू रहेंगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो।
बंद समर्थकों का कहना है कि इन मुद्दों को लेकर पहले भी बंद बुलाया गया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई। ऐसे में अब वे मजबूर होकर सड़कों पर उतर रहे हैं।
संगठनों की मुख्य मांगें हैं:
- सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद का समाधान
- मरांग बुरू, लुगु बुरु और पारसनाथ जैसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा
- मुधर हिल्स (पिठोरिया) और अन्य पारंपरिक स्थलों की रक्षा
- तमाड़ और बेड़ो क्षेत्र के महदानी सरना स्थलों को बचाना
- दिउरी दिरी तमाड़ और बेड़ो महदानी सरना स्थल का बचाव
जनता से अपील की गई है कि वे बंद के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, जिससे किसी भी टकराव या अफरा-तफरी की स्थिति से बचा जा सके।
No Comment! Be the first one.