21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

News Saga Desk

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की तारीखों का एलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा।

वहीं विपक्ष की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र की लगातार मांग की जा रही है। इस बीच सरकार ने यह एलान किया है। पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की तरफ से राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिशों के अनुसार संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग मामले के सिलसिले में कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और डीएमके सहित कई विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है।

आवास से बरामद हुई थी नकदी

इस साल मार्च में दिल्ली में न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद कथित तौर पर जला हुआ कैश बरामद हुआ। उस समय न्यायमूर्ति वर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। इस मामले के बाद उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

इससे पहले कब हुआ था आयोजित?

इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। बता दें कि पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 13 फरवरी तक चला था। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ और आज यानी 4 अप्रैल को समाप्त हुआ है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More