News Saga Desk
रांची। राजधानी रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज जारी था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जून मुंडा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत में गहरा शोक छाया हुआ है।
डॉ. शोभा चक्रवर्ती ने अपना पूरा जीवन महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा को समर्पित किया। रांची में वे बहुत सम्मानित और भरोसेमंद डॉक्टर थीं। करीब 7 साल पहले उन्हें हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वे फिर से अपने चेंबर में मरीजों से मिलने लगी थीं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मरीजों से मिलना उन्हें बहुत अच्छा लगता था और बिना उनसे मिले उनका मन नहीं लगता था।
No Comment! Be the first one.