ईडी ने 190 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, यूपी, हरियाणा में की छापेमारी

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है। कंपनी पर आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी की।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी के अधिकारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा तथा हरियाणा के पानीपत में कम से कम दस जगहों पर तलाशी ले रहे हैं। ये ठिकानें कंपनी से जुड़े निदेशकों, प्रमोटरों, साझेदारों, ऑडिटरों और अन्य साजिशकर्ताओं से जुड़े हैं, जिनकी जांच 190 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में की जा रही है। ये मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से संबंधित है, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा (पूर्व में देना बैंक) के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है।

श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्टील उत्पादों का निर्माण करती है। हालांकि, प्रमोटरों से उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए तुरंत संपर्क नहीं किया जा सका। इस मामले कंपनी के निदेशक, प्रमोटर्स और कंपनी के प्रबंधन में शीर्ष पर बैठे लोग जांच के मुख्य घेरे में हैं।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More