बेंगलुरु भगदड़ : केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

News Saga Desk

बेंगलुरू। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया है। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

एक संयुक्त बयान में शंकर और जयराम ने कहा कि पिछले दो दिनों में जो अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटी हैं, और भले ही हमारी भूमिका बहुत सीमित थी, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हम यह बताना चाहते हैं कि हमने बीती रात केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत

इधर, भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार रात कब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें मांग की गई कि आरसीबी टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में हुई मौतों और उसके बाद हुई अराजकता के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

उल्लेखनीय है कि भगदड़ मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरसीबी फ्रेंचाइजी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले और कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार डीएनए एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More