4 साल की बच्ची हुई हैवानियत का शिकार, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

News Saga Desk

रांची। रांची में चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। मामला चान्हो थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गांव में शुक्रवार को रिसेप्शन पार्टी थी। रिसेप्शन में गांव का ही कर्मदेव उरांव भी आया था। घरवालों के अनुसार वह बच्ची को बहला फुसलाकर गांव से थोड़ी दूर बगीचे में ले गया और रेप किया। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर आई, तब मामले का खुलासा हुआ। बच्ची की बिगड़ती स्थिति देखकर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर, घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर अखरा स्थल के पास रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पाकर चान्हो पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


Read More News

Read More