देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह हजार पार, पिछले 24 घंटों में छह कि मौत

News Saga Desk

नई दिल्ली। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय अलर्ट पर है। मंत्रालय के मुताबिक, आज 8:00 बजे तक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6133 हो गई है । पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 379 नए मरीज आए और छह मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में दो कर्नाटक, तीन केरल और एक तमिलनाडु का व्यक्ति है ।

केरल में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक 1950, फिर गुजरात जहां 822 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके बाद दिल्ली, जहां 686 सक्रिय मामले रिपोर्ट किए गए है। इसका कारण कोराना के वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 को बताया जा रहा है। जेएन.1 अभी भी प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने की चेतावनी दी है। जिन वयस्कों को पहले से ही कोई बीमारी है उनमें वायरस का खतरा अधिक हो सकता है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More