‘भारतीयों पर रोक लगाने की बात झूठ…’, हज यात्रा के दौरान वीजा बैन पर क्या बोली सऊदी सरकार?

 News Saga Desk

नई दिल्ली। सऊदी अरब ने हज यात्रा के दौरान भारतीयों के वीजा पर रोक लगाने वाली खबरों का सिरे से खंडन कर दिया है। सऊदी सरकार का कहना है कि उन्होंने इससे जुड़ा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। यह सभी खबरें पूरी तरह से गलत हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सऊदी अरब ने हज यात्रा के मद्देनजर भारत समेत 14 देशों का वर्क वीजा कुछ समय के लिए रद कर दिया है। हालांकि सऊदी सरकार ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है।

सऊदी ने नहीं लगाई रोक

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सऊदी सरकार ने भारतीय वीजा पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है। एएनआई के अनुसार,

सऊदी अरब के द्वारा भारतीयों का वीजा रद करने की खबर गलत है। सऊदी सरकार ने इस संदर्भ में कोई भी आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है। हालांकि हज यात्रा के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए कम अवधि वाले वीजा पर कुछ तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं, हज यात्रा खत्म होने के बाद इन्हें भी हटा दिया जाएगा।

14 देशों का वीजा रद करने का दावा

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सऊदी अरब ने हज यात्रा के तहत 30 जून तक के लिए 14 देशों का वर्क वीजा रद कर दिया है। 14 देशों की इस फेहरिस्त में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अल्जीरिया, मिस्त्र, इंडोनेशिया, ईराक, यमन, मोरक्को, नाइजीरिया, इथोपिया, सुडान और ट्यूनिशिया का नाम शामिल था।


Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More