प्रधानमंत्री मोदी से आज शाम नई दिल्ली में मिलेंगे अभिषेक, विदेश से लौटे सभी सांसद रहेंगे साथ

News Saga Desk

कोलकाता । विदेश और कूटनीति के मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरकर विदेश से लौटे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सबसे ज्यादा नजरें जिस नेता पर रहेंगी-वह हैं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी। विदेश में भारत की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान दिलाने के उनके प्रयासों की व्यापक सराहना हो रही है।

अभिषेक बनर्जी उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा की। जापान में उन्होंने टोक्यो स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उसकी जर्जर स्थिति को लेकर आवाज उठाई। माना जा रहा है कि उनके इस कदम के बाद ही अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने विदेश में भारतीय महापुरुषों को सम्मान दिया।

अभिषेक बनर्जी के विदेश में दिए गए भाषणों में न सिर्फ भारत की विदेश नीति की मजबूती झलकी, बल्कि भारतीय सभ्यता, विचार और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा भी प्रमुखता से सामने आई। आज शाम सात बजे प्रधानमंत्री मोदी इन सांसदों से सात लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर मुलाकात करेंगे। सभी को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि हाल ही में नीति आयोग की बैठक से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूरी बना ली थी, लेकिन अभिषेक बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस मुलाकात में शामिल होंगे। इसकी वजह है कि इस बैठक का अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक महत्व है। इसके लिए प्रधानमंत्री दफ्तर से अभिषेक बनर्जी से संपर्क साधा गया। इसके बाद उन्होंने सहमति दी।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More