ट्रेन से रांची लौट रहा अग्निवीर जवान नशाखुरानी का शिकार, इलाज के दौरान मौत 

News Saga Desk

रांची। रांची के दीपाटोली कैंट में तैनात आर्मी के अग्निवीर जवान की कोडरमा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जवान ट्रेन में सफर के दौरान नशाखुरानी गैंग का शिकार हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार शाम को कोडरमा सदर अस्पताल में उसकी जान चली गई। मृतक जवान की पहचान कृष्णपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के मंदसौर का रहने वाला था। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर गया था और वहां से ड्यूटी पर रांची लौट रहा था।

स्टेशन पर बदहवाश हालत में उतरा था जवान

सोमवार को कोडरमा स्टेशन पर कृष्णपाल सिंह की हालत काफी खराब थी। उसने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसे किसी ने कुछ खिला दिया है और वह ठीक महसूस नहीं कर रहा। फोन करने के कुछ देर बाद वह स्टेशन के बाहर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही रांची कैंट से सेना के कई अधिकारी कोडरमा पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अब जवान के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव मंदसौर भेजा जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ट्रेन में किसने उसे नशाखुरानी का शिकार बनाया।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More