News Saga Desk
रांची। मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के सामने ही झारखंड पुलिस की कार्यशैली की आलोचना की। डीजीपी से मुखातिब मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ड्रग्स कहां मिलता है, यह बात बच्चे भी जानते हैं लेकिन पुलिस को कुछ भी पता नहीं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं में नशे की बढ़ती लत पर चिंता जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।
उन्होंने कहा कि मैं देखता हूं कि बच्चे कफ सिरप और ड्रग्स लेते हुए नजर आते हैं और यह स्थिति देखकर चिंता होती है। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ पुलिस की कार्रवाई भी होनी चाहिए।
मंत्री इरफान अंसारी की डीजीपी को दो टूक
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि डीजीपी साहब यहां बैठे हुए हैं और मैं कहना चाहता हूं कि बच्चों को भी पता है कि नशे का सामान कहां मिलता है। कहां कफ सिरप मिलता है और कहां से ड्रग्स मिलेगा लेकिन पुलिस को ही नहीं पता होता है। ऐसा क्यों है भाई? उन्होंने कहा कि पुलिस को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा।
झारखंड में नशे की लत एक प्रमुख समस्या
गौरतलब है कि झारखंड में युवाओं में नशे की लत एक प्रमुख समस्या के रूप में उभरा है. इतना ही नहीं, झारखंड धीरे-धीरे नशे के कारोबार का भी प्रमुख सेंटर बनता जा रहा है। स्कूली बच्चों में नशे की लत बहुत चिंता का विषय है। मंत्री इरफान अंसारी इसी ओर ध्यान दिला रहे थे। गौरतलब है कि मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।
No Comment! Be the first one.