ईडी के समन पर नहीं पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, एजेंसी से मांगी नई तारीख

News Saga Desk

नई दिल्ली। कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा तबियत खराब होने का हवाला देकर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में शामिल नहीं हुए। उन्हें भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े धन शोधन मामले और हरियाणा के गुरुग्राम जमीन घोटाला मामले में समन जारी किया गया था। रॉबर्ट वाड्रा ने अगली तारीख पर पूछताछ में शामिल होने को कहा है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने ईडी को ई-मेल लिख कर समय मांगा, जिसमें उन्‍होंने तबियत खराब होने का हवाला दिया है। वाड्रा ने ईडी को ई-मेल कर अगली तारीख पर पूछताछ में शामिल होने की बात कही है। इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है और उन्होंने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। इस मामले में ईडी चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है, लेकिन उसमें वाड्रा बतौर आरोपी नहीं हैं।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More