रांची के RJD कार्यालय में धूमधाम ने मनाया गया लालू यादव का जन्मदिन  

News Saga Desk

रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बुधवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 78 पाउंड का केक काटा गया, जिस पर पार्टी का नाम अंकित था। हालांकि लालू यादव स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर को केक खिलाकर अपना उत्साह प्रकट किया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया और “लालू यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पार्टी के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें गरीबों और दलितों का मसीहा बताया तथा उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित 90 वर्षीय वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता राजकिशोर सिंह यादव ने भी लालू प्रसाद के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More