खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर: एक महिला की मौत,एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगा घायल

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के चंदवाजी थाना इलाके के जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान खड़े ट्रक के बाहर खड़ी महिला भी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई और साथ ही एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण तिवाड़ी ने बताया कि हादसा जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके में मानपुरा पुलिया के पास शनिवार सुबह हुआ था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण तिवाड़ी ने बताया कि महिला का परिवार खाटूश्याम जी दर्शन के लिए ट्रक से जा रहा था। हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली चंदवाजी थाने की चेतक-2 की टीम ने ट्रक को रोक लिया था। जहां महिला प्रेममति कुशवाह (75) सहित परिवार के लोग ट्रक से नीचे उतरकर पास में ही खड़े थे। इतने में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के पास खडी महिला प्रेममति चपेट में आई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा इस हादसे में चेतक में तैनात कांस्टेबल प्रभुनारायण सहित चार लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। महिला के परिवार वालों ने शव हाईवे पर रख दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोप लगाया कि चेतक में तैनात पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती ट्रक रुकवाया और वसूली कर रहे थे। इसी वजह से ये हादसा हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चेतक स्टाफ समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन भेज दिया गया है। इनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर चारों को निलंबित किया जाएगा।

ओवरलोड का बहाना बनाकर मांगे थे बीस हजार

मृतक महिला की बेटी ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार सुबह उनके परिवार के बीस लोग खाटूश्याम जी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान चंदवाजी में मानपुरा पुलिया के पास उनकी गाड़ी (ट्रक) को पुलिसवालों ने रोका था और ट्रक ओवरलोड होने पर उसके भाई से बीस हजार रुपए मांगे। इसी दौरान उसकी मां प्रेममति भी ट्रक से नीचे उतरी। इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More