एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी खराबी, कोलकाता में रोकने का फैसला, यात्रियों को अन्य विकल्पों से भेजा जाएगा मुंबई

News Saga Desk

कोलकाता। एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (एआई-180) को गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से आज तड़के कोलकाता हवाई अड्डे पर ही रोकना पड़ा। यह फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। यह विमान पूर्व निर्धारित तकनीकी पड़ाव पर कोलकाता पहुंचा और उसने रात 12:45 बजे लैंड किया।

कोलकाता में विमान के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंजन में असामान्य कंपन और तापमान में वृद्धि है। इस वजह से पायलट ने विमान को मुंबई ले जाने का जोखिम न उठाते हुए उसे कोलकाता में ही रोकने का निर्णय लिया। कैप्टन ने सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर आधिकारिक घोषणा की। घोषणा में कहा गया कि यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल विमान से बाहर निकलना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह यात्रा की सुरक्षा प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इसके तुरंत बाद सभी यात्रियों को कोलकाता हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में स्थानांतरित कर सुरक्षित सुविधा प्रदान की गई। एअर इंडिया भोजन, विश्राम और आगे की यात्रा संबंधी जानकारी यात्रियों को उपलब्ध करा रहा है। एअर इंडिया की तकनीकी और अभियंता टीम ने कोलकाता हवाई अड्डे पर विमान के खराब इंजन की जांच शुरू कर दी है। हवाई अड्डे पर सुरक्षा घेरे में खड़े विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। ग्राउंड स्टाफ और अभियंता विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं।

एअर इंडिया प्रशासन यात्रियों को उनके गंतव्य यानी मुंबई तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों अथवा विमान परिवर्तन की व्यवस्था कर रहा है। यात्रियों को सूचना मोबाइल संदेश और काउंटर घोषणाओं के माध्यम से दी जा रही है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More