गडकरी की बड़ी घोषणा: 15 अगस्त से निजी वाहनों को टोल में राहत, सालाना ₹3000 में मिलेगा FASTag पास

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा करते हुए बताया है कि 15 अगस्त 2025 से 3,000 रूपये की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले पूरी हो, वैध रहेगा। यह विशेष सुविधा केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों—जैसे कार, जीप और वैन आदि—के लिए उपलब्ध होगी। इसके ज़रिए वाहन चालक देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर अधिक सहज और निर्बाध यात्रा कर सकेंगे।

वार्षिक पास के सक्रियण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और परिवहन मंत्रालय (MoRTH) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। यह नीति विशेष रूप से उन वाहन चालकों के लिए राहत लेकर आई है जो 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं से बार-बार गुजरते हैं। अब उन्हें हर यात्रा पर अलग-अलग टोल भुगतान नहीं करना होगा, जिससे लेन-देन अधिक सुलभ और समय की बचत वाला होगा।
गडकरी ने बताया कि वार्षिक पास नीति टोल प्लाज़ाओं पर प्रतीक्षा समय घटाने, भीड़ कम करने और विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे लाखों निजी वाहन चालकों को तेज़, सुगम और तनावमुक्त यात्रा अनुभव मिलेगा।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More