शराब घोटाले में गिरफ्तार सिद्धार्थ सिंघानिया ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाए गए, ACB कर रही पूछताछ

News Saga Desk

रांची। छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को झारखंड ACB ने शराब घोटाले मामले में  रायपुर से गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज उसे ट्रांजिट रिमांड पर आज रांची लाया गया है। बता दें कि ACB की कोर्ट ने सिद्धार्थ के खिलाफ 12 जून को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सिद्धार्थ सिंघानिया की उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में लागू उत्पादन नीति में सक्रियता थी।  सिद्धार्थ को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर आज रांची लाया गया है। बता दें कि रांची के सदर अस्पताल में सिद्धार्थ का मेडिकल हो रहा है. इसके बाद उसे रांची के एसीबी कोर्ट में  पेश किया जाएगा। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More