रांची में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों में उत्साह

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में आज महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस खास मौके पर हजारों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचने के लिए मुख्य मंदिर पहुंचेंगे। भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाकर मौसीबाड़ी तक ले जाया जाएगा। आज से जगन्नाथ मेले की भी शुरुआत हो रही है, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। मेले में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर और सक्रिय मानसून के कारण रांची समेत दक्षिणी झारखंड के कई हिस्सों में 30 जून तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस वजह से रथयात्रा के दौरान बारिश होने की संभावना है। लेकिन भक्तों का उत्साह कम नहीं है। भारी बारिश की संभावना के बावजूद श्रद्धालु रथ खींचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भीगते हुए भी वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन और सेवा में पीछे नहीं हटेंगे। रथयात्रा और मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More