शिबू सोरेन की सेहत में नहीं आया सुधार, चिंता बरकरार

News Saga Desk

रांची। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं बताया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी गुरुजी की तबीयत को लेकर दिल्ली में ही जमे हुए हैं। मालूम हो कि रुटीन चेकअप कराने दिल्ली गए गुरुजी की तबीयत खराब होने पर उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुजी की तबीयत में न कोई सुधार है और ना ही कोई इंप्रूवमेंट है। गुरुजी की तबीयत को लेकर ही हेमंत सोरेन आज रांची नहीं आ सके। वह राजधानी रांची के ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल नहीं हो सके।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More